हर ग्यारस की ग्यारस तुमसे मुलाकात हो जाए (Krishna Bhajan) Download pdf & lyrics
Bhajan
हर ग्यारस की ग्यारस तुमसे मुलाकात हो जाए
Radhe Krishna
Download Details
Track Name - हर ग्यारस की ग्यारस तुमसे मुलाकात हो जाए
Voice - Sardar Harmindar Singh
________________
_____________________________________
Read Here - भक्ति कथायें ।।
_____________________________________
हर ग्यारस की ग्यारस तुमसे मुलाकात हो जाए
हर ग्यारस की ग्यारस तुमसे, मुलाकात हो जाए।
तुम सामने बैठे हो, थोड़ी बात हो जाए।।
तेरा और मेरा साँवरे, ये कैसा नाता है,
हर ग्यारस की ग्यारस, खाटु ले आता है।
हर बार ये दिल करता है, कोई करामात हो जाए,
तुम सामने बैठे हो, थोड़ी बात हो जाए।।
तेरे मंदिर के आगे जो बाबा, बाबा वक़्त गुज़रता है,
उस वक़्त हमे खाटु का नजारा, स्वर्ग सा लगता है।
सब प्रेमियो संग, भजनो की बरसात हो जाए,
तुम सामने बैठे हो, थोड़ी बात हो जाए।।
DOWNLOAD LINK:-
तेरे दर्शन पाकर श्याम, खुशी से फूल जाता हूँ,
जो कुछ आता हूँ कहने, आकर भूल जाता हूँ।
फिर सोचता हूँ ऐसे कोई, हालात हो जाए
तुम सामने बैठे हो, थोड़ी बात हो जाए।।
मन की बाते सारी मेरे, मन में रह जाती है,
अंतर्यामी हो सोच के, आँखे नम हो जाती है।
बिन माँगे ‘रोमी’ के पुरे, ख़यालात हो जाए,
तुम सामने बैठे हो, थोड़ी बात हो जाए।।
हर ग्यारस की ग्यारस तुमसे, मुलाकात हो जाए।
तुम सामने बैठे हो, थोड़ी बात हो जाए।।
__________________________________________________________________
Watch Online
Download Also
________________________________
COMMENTS